कुल खरीदी 25848 क्विंटल धान को संपूर्ण किया गया परिदान
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति के शाखा प्रबंधक सतीश राठौर के मार्गदर्शन में बेहतर ढंग से संपन्न हुआ धान खरीदी का कार्य
शक्ति- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्तमान सत्र में धान खरीदी के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा शक्ति के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रगजा के उपार्जन केंद्र मसानिया खुर्द की समिति ने इस वर्ष जीरो शार्टेज कर धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया है
तथा इस सत्र में मसानिया खुर्द उपार्जन केंद्र के धान खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल के मार्गदर्शन में लगभग 25848 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जिसे की इस माह के प्रारंभ में ही संपूर्ण आवक धान का परिदान कर दिया गया है, तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति के अंतर्गत अन्य कुछ समितियों में भी जीरो शॉर्टेज होने की जानकारी मिली है, तो वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति के शाखा प्रबंधक सतीश राठौर के मार्गदर्शन में इस वर्ष धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था की गई एवं उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा- निर्देशन में समय-समय पर समितियों में सतत निरीक्षण कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया
तथा इसी श्रृंखला में शक्ति शाखा के अंतर्गत समितियों ने बेहतर ढंग से धान खरीदी का कार्य पूर्ण किया है, तथा कुछ समितियों में वर्तमान में धान का परिवहन होना शेष है, जिसे भी शीघ्र ही आने वाले दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा तथा किसानों की मानें तो इस वर्ष शक्ति बैंक के अंतर्गत समितियों में किसानों से बिना किसी तकलीफ एवं समस्या के ही धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था संपन्न हुई है
वही शक्ति शाखा के अंतर्गत सेवा सहकारी समितियों के धान खरीदी प्रभारी एवं प्रबंधक भी अपने इस बेहतर व्यवस्था में सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं, वही मसानिया खुर्द समिति में जीरो शार्टेज पर बैंक के उच्चाधिकारियों ने भी प्रशंसा व्यक्त की है,तथा मसानिया खुर्द उपार्जन केंद्र में किसानों से इस वर्ष व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी की गई तथा 25848 क्विंटल धान का संपूर्ण परिदान कर दिया गया है
वहीं दूसरी ओर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति के शाखा प्रबंधक सतीश राठौर भी पूरे धान खरीदी कार्य के दौरान सक्रिय रूप से निरंतर समितियों में भ्रमण करते रहे तथा उन्होंने समय-समय पर समिति के प्रभारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया, ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा भी प्रति वर्ष धान खरीदी कार्य से पूर्व सभी समिति प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठकें लेकर जीरो शार्टेज की ओर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने दिशा निर्देश दिए जाते हैं जिसके चलते विगत वर्षों पूरे जिले में धान खरीदी का कार्य जीरो शार्टेज में संपन्न हुआ था, तथा इस वर्ष भी शक्ति बैंक के अंतर्गत अनेकों समितियों में जीरो शार्टेज से बैंक प्रबंधन में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है