शक्ति शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी पहुंचे मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य
सक्ति– अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संगठन द्वारा दीपावली पर्व पर पूरे देश भर की सैकड़ो शाखाओं के माध्यम से आनंद सबके लिए कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है
तथा इस कार्यक्रम के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 3 के अंतिम छोर एवं शहर के विभिन्न स्थानों सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में 1 नवंबर को पहुंचकर गरीब परिवारों तथा बच्चो को मिठाई के डिब्बे वितरित किए गए, इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रत्येक शाखाओं को अक्टूबर माह में राष्ट्रीय स्तर पर मिठाइयों के डिब्बे न्यूनतम दर पर उपलब्ध करवाए गए थे, तथा इन मिठाई के डिब्बों को आनंद सबके लिए कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों को एवं लोगों को वितरित किया जा रहा है
इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य जब मिठाई के डिब्बे लेकर पहुंचे तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, तथा बच्चों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इन मिठाई के डिब्बों को प्राप्त किया, तथा मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त किया
इस दौरान प्रमुख रुप से मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम अग्रवाल, संजय रामचंद्र,महेंद्र जिंदल, शक्ति शाखा अध्यक्ष मनीष कथुरिया, कोषाध्यक्ष अनिश गोयल, रवि अग्रवाल अशोका, शैलेश सिंघल बीएल, प्रांतीय पदाधिकारी राजीव अग्रवाल आर के, मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे, तथा मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा दीपावली पर्व तक प्रतिदिन नियमित रूप से अलग-अलग स्थानों में जाकर मिठाइयों के डिब्बो का वितरण किया जाएगा तथा शक्ति शाखा द्वारा जन सहयोग से मिठाई के डिब्बे राष्ट्रीय नेतृत्व के कार्यक्रम के अंतर्गत मंगाए गए हैं
