रीना-नरेश गेवाड़ीन ने किया महंत दंपति का सम्मान-
सक्ति- शक्ति शहर के शुभम ग्रीन्स में 10 अक्टूबर की रात्रि नवरात्रि पर्व पर मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रीना गेवाड़ीन एवं मित्र क्लब शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में रास गरबा 2021 का आयोजन किया गया, इस आयोजन में जहां विभिन्न प्रतिभागियों ने शामिल होते हुए अपनी सुंदर प्रस्तुति दी,कार्यक्रम में भी काफी संख्या में शहर सहित आसपास के लोगों ने सहभागीता की, तथा आयोजन समिति की ओर से रास गरबा का आयोजन सुंदर ढंग से संपन्न कराया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रीना गेवाड़ीन एवं मित्र क्लब शक्ति के सभी पदाधिकारी सदस्यों का योगदान रहा,तथा इस अवसर पर अतिथि के रूप में भी छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत एवं नगरपालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा जयसवाल ने उपस्थित होकर आयोजन समिति को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को भी शुभकामनाएं दी, रीना गेवाड़ीन और नरेश गेवाड़ीन ने आगंतुक महंत दंपति को स्मृति चिन्ह प्रदान किया

