किरन्दुल-किरन्दुल में संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा मई दिवस के अवसर पर आज 29 अप्रैल सुबह 7:30 बजे मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें एक दौड़ मजदूर के नाम इस आयोजन में बीआईओपी स्कूल के प्राचार्य अरुमोय विश्वास ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता प्रारम्भ करवाई एवं सैकड़ों प्रतिभागियों ने दौड़ लगाया। इस प्रतियोगिता में बस्तर के ललित कुमार वट्टी ने प्रथम, कोंडागांव के फूलधर नेताम द्वितीय एवं बड़े बेड़मा कुआकोंडा के लक्ष्मण कुमार कुंजाम ने तृतीय स्थान हासिल किया।विजेताओं को प्रथम पुरस्कार स्वरूप शील्ड एवं 10 हज़ार रु,द्वितीय पुरस्कार शील्ड एवं 7 हज़ार रु तथा तृतीय पुरस्कार शील्ड एवं 5 हज़ार रु प्रदान की गई। इस दौरान एसकेएमएस अध्यक्ष के साजी,सचिव राजेश संधू एवं काफी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।
