मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने आदिवासी नेता को मार डाला, छत्तीसगढ़ की घटना

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक आदिवासी नेता की हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिले के भेजी थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम कलईगुड़ा में रविवार की रात दुधगंगा अपने रिश्तेदार के घर से वापस आ रहा था। रास्ते में नक्सलियों ने तेज धारदार हथियार से उनका क़त्ल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दुधीगंगा कई सालों से तेलंगाना में रह रहा था। वो अपने एक रिश्तेदार के यहां घूमने आया था। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुकमा के अलावा बीजापुर में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा स्थित कैंप पर UBGL दागे और अंधाधुंध गोलीबारी की है। अचानक हुए इस हमले में 4 जवान जख्मी हो गये हैं। घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 2 जवानों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *