गुजरात में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर गुजरात में शुक्रवार को कई कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना की शुरुआत की। करीब 25 हजार लोगों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी वहां मौजूद थे। सीआर पाटिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात के चार शहरों अहमदाबाद, मेहसाणा, वडोदरा व सूरत के कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। पाटिल करीब 500 किलोमीटर की यात्रा तय कर चार शहरों के कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सत्यसाई अस्पताल में 71 बालकों की ओपन हार्ट सर्जरी के अलावा कई कार्यक्रमों में शिरकत की।

पीएम नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन पूरे गुजरात में गरीब कल्याण कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ने कोरोना काल के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले 8500 बच्चों को सहायता प्रदान की है और कोरोना टीकाकरण में 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले 7100 गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया है और शहरी क्षेत्रों में स्लम क्षेत्रों में लगभग 250 पंडित दीनदयाल औषधालय शुरू किए। सीएम नए अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित मिशन मिलियन ट्रीज के तहत जापानी मियावाकी पद्धति का उपयोग करते हुए 31000 वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी। प्रदेशभर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुए कार्याक्रमों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों ने भी शिरकत की। प्रदेश के हर शहर में कार्यक्रम हुए।

गौरतलब है कि अमेरिका की टाइम मैगजीन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की वषर्ष 2021 की सूची में शामिल किया है। मैगजीन ने लिखा है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी तीसरे ऐसे नेता हैं, जिनका भारतीय राजनीति पर प्रभुत्व है। मैगजीन के लिए मोदी का प्रोफाइल सीएनएन के पत्रकार फरीद जकारिया ने लिखा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *