किरंदुल-किरंदुल वार्ड क्रमांक 04 में महिला समिति द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ पुतला पुतली विवाह का आयोजन किया गया। बता दें 10 मई को विवाह की रस्में प्रारम्भ की गई एवं आज बारात निकली।जिसमें वर पक्ष द्वारा गजराज कैम्प में कन्या पक्ष के यहां गाजे बाजे के धुन में नृत्य करते हुए बारात ले जाया गया एवं छत्तीसगढ़ी पारम्परिक ढंग से यह विवाह सम्पन्न की गई।