मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष बनाए गए मनीष कथूरिया

मंच के सेवा एवं जनहित के कामों का और अधिक होगा विस्तार- मनीष कथूरिया अध्यक्ष

नए सत्र 2022- 23 के लिए संपन्न हुई शाखा के निर्वाचन की विधिवत प्रक्रिया

सक्ती– भारत अपितु पूरी दुनिया में अपने स्थाई- अस्थाई सेवा प्रकल्पों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली युवाओं की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष शाखाओं के होने वाले नवीन कार्यकारिणी के विधिवत निर्वाचन कार्य को लेकर इस श्रृंखला का परिपालन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत शक्ति शाखा के भी विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया 20 मार्च को मंच के सदस्य प्रकाशचंद्र अग्रवाल (प्रकाश ट्रॉली) के निवास पर संपन्न हुई, इस बैठक के दौरान जहां मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, तो वही सर्वसम्मति से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के शक्ति शाखा के नए सत्र 2022- 23 के लिए पुनः मनीष कथुरिया को अध्यक्ष चुना गया

तथा इस अवसर पर मौजूद सदस्यों ने जहां मनीष कथुरिया को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की, तो वही अध्यक्ष चुने गए मनीष कथूरिया ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा विगत 3 दशकों पुरानी शाखा है, तथा अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में शक्ति शाखा अपने कार्यो से अपनी एक विशिष्ट पहचान रखती है, तथा सभी सदस्यों के सहयोग से इस शाखा ने जहां अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी सदैव सक्रियता के साथ संपादन किया है, तो वही अंस्थाई कार्यक्रमों को भी समय-समय पर संपादित किया है, मनीष कथूरिया ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने कोरोना काल की महामारी में भी समाज के दानदाताओं एवं सेवाभावी बंधुओं के सहयोग से जहां ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा को विस्तारित करते हुए प्रदेश में सर्वाधिक सिलेंडर उपलब्ध करवाने वाली एक बेहतर शाखा के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भी शक्ति शाखा की सक्रियता को देखते हुए निरंतर प्रतिवर्ष वार्षिक पुरस्कारों से भी नवाजा जा रहा है

कथूरिया ने कहा कि शक्ति शाखा प्रत्येक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है, तथा आने वाले समय में भी मंच के संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए सदस्यता विस्तार की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा, कथूरिया ने कहा कि विगत दिनों अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के शक्ति प्रवास के दौरान दिल्ली में निर्माणाधीन मंच के युवा भवन के लिए भी शक्ति शाखा की पहल पर विभिन्न दानदाताओं द्वारा युवा भवन में ट्रस्ट सदस्य बनने की सहमति प्रदान की गई है, तथा आने वाले समय में इस भवन में और अधिक शक्ति की ओर से सहयोग दिया जा सके इस हेतु प्रयास किया जाएगा

वहीं मनीष कथूरिया को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर के मारवाड़ी समाज के युवा साथियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *