चोरिया की मंडली ने विजेता बनकर जिले का मान बढ़ाया – कलेक्टर शुक्ला
राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के विजेता चोरिया की मंडली ने कलेक्टर से की सौन्जय मुलाकात
सक्ती-जांजगीर चांपा जिले में 10 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर मेला ग्राउंड शिवरीनारायण में आयोजित राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में जांजगीर जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम चोरिया की मंडली ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों द्वारा इस मंडली को 5 लाख रूपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, श्री राम की मूर्ति और राजकीय गमछा प्रदान सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मंडली के साथ गायन में भी संगत की और खंजरी बजाकर मंडली के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया
राज्य स्तरीय विजेता मानस मंडली चोरिया के सदस्य कलाकारों ने 11 अप्रैल को कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला से उनके कक्ष में सौन्जय मुलाकात की। कलेक्टर ने मंडली के सभी कलाकारों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।चोरिया की मानस मंडली में कुल 7 सदस्य हैं

इनमें संजू चौहान- गायन, देवेंद्र श्रीवास -तबला, मनोज जायसवाल- सितार, रवि श्रीवास- मंजिरा, गणेश सिंह-प्रवचन और मनीराम- खंजरी वादन करते हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उपसंचालक कृषि एम आर तिग्गा, उपसंचालक पंचायत अभिमन्यु साहू उपस्थित थे।