ब्रिज से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, स्कूटी से हुई पहचान

दुर्ग। जिले के शिवनाथ नदी में बने 50 फिट ऊंचे ब्रिज से एक आदमी ने कूदकर खुदकुशी कर ली। कूदने की आवाज सुनकर एक मछुआरा भागा। इसके बाद उसने एसडीआरएफ और पुलगांव पुलिस को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने सुबह 6 बजे से उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 3 घंटे रेस्क्यू के बाद उसका शव नदी से खोजकर बाहर निकाला गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना रविवार सोमवार बीती देर रात की है। शिवनाथ नदी के तट पर रहने वाले एक मछुआरे ने उन्हें तड़के सूचना दी कि एक व्यक्ति ब्रिज से नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को वहां भेजा गया। टीम सुबह 6 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। लगभग 3 घंटों के रेश्क्यू के बाद सुबह 9.30 बजे शव को नदी से खोजकर बाहर निकाल लिया गया है। शव दुर्ग केलाबाड़ी निवासी राजेंद्र सिंह का है।

पुलगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मौके पर लोगों की भीड़ को हटाने का काम किया जा रहा है। राजेंद्र ने खुदकुशी जैसी घटना को अंजाम क्यों दिया इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। उसके दोस्तों ने बताया कि वो देर रात तक उनके साथ ही बैठा था। फिर वहां से चला गया। दोस्तों का कहना है कि वो घर जाने की बात कहकर निकला था। उसके हाव भाव से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वो किसी बात को लेकर परेशान है और ऐसा कर सकता है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर रही है। खुदकुशी करने वाले व्यक्ति की पहचान राकेश ठाकुर 52 वर्ष निवासी केलाबाड़ी के रूप में हुई है। वह जिस स्कूटी सीजी 07 बीएक्स 0214 से गया था वो ब्रिज के ऊपर खड़ी मिली है। गाड़ी के नंबर से पुलिस ने उसका पता लगाया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *