बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक्स के लिए काफी पॉपुलर हैं। लोग उनके कर्वी फिगर और फिटनेस के लिए उनकी तारीफ करते हैं, इसके साथ ही मलाइका कभी ट्रोल्स के भी निशाने पर आ जातीं है। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके पैरेंट्स इस ट्रोलिंग पर कैसे रिएक्ट करते हैं। मलाइका का कहना है कि पैरेंट्स होने के नाते वह काफी परेशान हो जाते हैं, लेकिन वह सिचुएशन को किसी ना किसी तरह से संभालने की पूरी कोशिश करती हैं।
पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पैरेंट्स हमेशा कहते रहते थे, बेटा तुम्हारे बारे में किसी ने ये कहा, किसी ने वो कहा और आखिरकार मैं उनके साथ बैठी और कहा यह सब कूड़ा पढ़ना बंद कीजिए। इन फालतू की चीजों पर अपनी एनर्जी मत लगाइए। अब है तो वह हमारे पैरेंट्स ही ना…वह कुछ सुनते हैं तो अपसेट हो जाते हैं। लेकिन जब मैंने उन्हें सारी चीजें समझाईं तो फिर उन्होंने ऐसी बात नहीं कही।’