भीड़ के बीच में बुरी फंसी मलाइका अरोड़ा

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं। 49 साल की मलाइका फिटनेस के साथ-साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने फिल्मों में बतौर अभिनेत्री तो काम नहीं किया, लेकिन ‘छैया-छैया’ गर्ल अपने स्पेशल मूव्स से सबका दिल जीत लेती हैं।

रैंप पर जब भी मलाइका आती हैं, तो वह आग लगा देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दुबई में एक इवेंट को अटेंड करने पहुंची थीं। इस इवेंट में वह बेहद ही गॉर्जियस लग रही थीं। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी असहज लग रही हैं।

दुबई में इवेंट अटेंड करने पहुंचीं मलाइका ब्लैक रंग के शिमरी गाउन में हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत अवतार में नजर आईं। उन्होंने पहले इस इवेंट में मीडिया से बातचीत की और उसके बाद उन्होंने फैंस से मीटिंग की। मलाइका अरोड़ा ने फैंस को निराश नहीं किया और सभी के साथ सेल्फी क्लिक करवाई।

हालांकि, इस दौरान मलाइका जैसे ही एक दो फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवा रही थी, धीरे-धीरे वहां पर भीड़ बढ़ती गई। एक्ट्रेस के साथ उस वक्त सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे, लेकिन भीड़ ने मलाइका को कुछ इस कदर घेरा कि एक्ट्रेस के लिए फैंस के बीच में से निकलना बेहद ही मुश्किल हो गया।

इस वीडियो में मलाइका के साथ फैंस सेल्फी खिंचवाने के लिए फैंस बेहद ही उत्सुक नजर आए और उनमें से एक शख्स ने एक्ट्रेस को धक्का मार दिया। हालांकि, मलाइका बढ़ती भीड़ को देखकर काफी परेशान हो गईं और उन्होंने सेल्फी लेने वाले शख्स को धक्का न देने के लिए और केयरफुल रहने के लिए कहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *