वैलेंटाइन डे पर बाहों में बाहें डालकर रोमांस करते दिखा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

दुनिया भर में सोमवार को वैलेंटाइन डे काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने पार्टनर्स के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को वैलेंटाइन डे विश कर रहे हैं। इसी बीच अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में रहते वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका जबरदस्त लव बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

इस तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस रोमांटिक तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को हग कर रहे हैं, जबकि अर्जुन कपूर अपने लव लेडी के फॉरहैड पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस प्यार के पलो को फैंस के साथ शेयर कर मलाइका ने लिखा, मेरा और एक हार्ट का इमोजी भी शेयर किया है।

वायरल हो रही है तस्वीर

मलाइका और अर्जुन की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए कुछ ही मिनट हुए लेकिन अब तक कई लाखों लोग फोटो को लाइक कर चुके हैं और तस्वीर पर कमेंट कर अपना प्यार लूटा रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट

वहीं, शनिवार को अर्जुन कपूर ने वैलेंटाइन डे के दिन फैंस को फिल्म निर्माता इम्तियाज अली द्वारा निर्मित फिल्मों को देखने की सलाह दी थी। जिसमें तमाशा, जब बी मेट, लव आज कल, रॉकस्टार, सोचा ना था जैसी रोमांटिक फिल्म शामिल हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *