मोहला। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करते पाए गए दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज विभाग की जांच में एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 21 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के उल्लंघन का मामला सामने आया। विभाग ने हाईवा क्रमांक सीजी 04 पीएफ 9320 और सीजी 09 जेएल 9808 को जब्त कर आगामी कार्रवाई तक पुलिस अभिरक्षा में रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को सौंप दिया है।
वहीं, तहसील अंबागढ़ चौकी के ग्राम मोंगरा में अवैध रूप से भंडारित लगभग 80 माजदा रेत भी जब्त की गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खनिज विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।