उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 84 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादले जारी हैं.
मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. लिस्ट में 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं. एल आर कुमार नए पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था यूपी बने हैं. संजीव गुप्ता सचिव गृह यूपी बनाए गए. शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ क्षेत्र बनाए गए हैं.
तबादला सूची के मुताबिक IPS संतोष कुमार मीना ADCP कानपुर नगर बनाए गए है. वहीं IPS अभिजीत कुमार ADCP प्रयागराज बने है. IPS श्रुति श्रीवास्तव ADCP वाराणसी बनीं है. शिवा सिंह ADCP कानपुर नगर बने है. नीतू ADCP वाराणसी बनाई गईं है. जबकि आकाश कुलहरि IG/JCP क्राइम लखनऊ बनाए गए हैं.