महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष गीता देवांगन ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

गीता ने मुख्यमंत्री जी को कहा– हम सभी क्षेत्रवासी हैं आपके आभारी,विधानसभा अध्यक्ष महंत से भी विभिन्न विषयों पर गीता ने करी चर्चा

सक्ती-जांजगीर-चांपा जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीता देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के दौरान उनका भगवान राधा कृष्ण जी की मूर्ति भेंट कर अभिनंदन तथा सम्मान किया एवं जांजगीर-चांपा जिला महिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों की ओर से उनका अभिनंदन स्वागत करते हुए कहा कि आपके आगमन से हम सभी प्रफुल्लित हैं, एवं आपके कुशल नेतृत्व में इस प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है, तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश को एवं यहां की संस्कृति को अपनी एक अलग पहचान मिली है, इस दौरान  गीता देवांगन ने कहा कि आपने इस छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकास के कार्यों को जो गति दी है, वह अपने आप में एक उदाहरण है, तथा प्रदेश की जनता एवं नवीन जिले शक्ति की समस्त जनता आपका आभार व्यक्त करती है- कि आपने जन भावनाओं को देखते हुए शक्ति को नवीन राजस्व जिले का दर्जा प्रदान किया,

 

इस दौरान गीता देवांगन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ चरणदास महंत से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अवगत कराया, साथ ही जिला महिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन से आत्मीय पूर्ण ढंग से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल भी जाना तथा उनके द्वारा संगठनात्मक दृष्टिकोण से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की, तथा इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनहरण राठौर ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल का भी स्वागत किया

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *