महाराष्ट्र: ऐसा हुआ झगड़ा कि पत्नी ने ले ली पति की जान

ठाणे: महाराष्ट्र से आए दिन अपराध के मामले सामने आते रहते हैं। अब जो मामला सामने आया है वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है। यहाँ 35 साल की एक महिला ने अपने पति की घरेलू विवाद के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के तहत निजामपुर थाने के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, ‘यह घटना बीते रविवार रात की है। यह भिवंडी शहर के कल्हेर इलाके में घटी, जहाँ दम्पति के घर पर महिला ने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला को सोमवार तड़के गिरफ्तार किया गया।’
बताया जा रहा है महिला का पति एक मजदूर था और उसे शराब पीने की लत थी। बताया जा रहा है दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़ा होता रहता था। बीते रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, और उसके बाद महिला ने कथित तौर पर अपने पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा, ‘पड़ोसियों ने पुलिस को आधी-रात को घटना की जानकारी दी।’
वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अब महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दायर किया जा चुका है। खैर यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कई मामलों के बारे में तो अधिक जानकारी ही नहीं मिल पाती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *