बीजापुर:- महार समाज के प्रतिनिधियों ने आज क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी एवं कलेक्टर के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपकर सरकारी नौकरियों में आरक्षण रोस्टर के सख्त पालन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि कई विभागों में रोस्टर का उल्लंघन हो रहा है, जिससे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि संविधान प्रदत्त आरक्षण अधिकारों का पालन सुनिश्चित किया जाए और रोस्टर के अनुसार शासकीय नौकरियों में भर्ती हो। जिले में पिछले कई वर्षों से स्वामी आत्मानंद स्कूलो में संविदा शिक्षको की भर्तियों में आरक्षण रोस्टर का पालन नही किया जा रहा है, जिससे जिले के योग्य आरक्षित वर्ग के युवा रोजगार से वंचित हो रहे है। विधायक विक्रम मंडावी ने समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वश्त किये औऱ शासकीय भर्ती में आरक्षण रोस्टर का पालन करने लिए उच्च अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।
वही महार समाज बीजापुर ने कलेक्टर के नाम एस डी एम को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी कि आरक्षण रोस्टर का पालन नही। होने पर आंदोलन किया जाएगा। एस डी एम बीजापुर ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिए कि इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने में समाज के पदाधिकारी में मुख्य रूप से संरक्षक आर डी झाड़ी , सातीश झाड़ी, जितेंद्र कावरे, मधुसूदन मोरला, अध्यक्ष अजय दुर्गम , संयोजक बसंत मामडीकर, निर्मल जूमड़े एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
