सक्ति- 23 जून को शक्ति जिला मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र शक्ति एवं ग्रामीण इलाकों में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व आपदा प्रबंधन तथा जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ ने पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के बूथ चलो अभियान का शुभारंभ किया, इस अवसर पर हर घर जाकर कॉग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को बताया जाएगा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के राजस्व एवँ आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद सकती तीन वार्डो में पहुँच कर पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं से चर्चा की बूथ कमेटी के संबंध में जानकारी ली मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि बड़े नेताओं के प्रतिनिधित्व करने से विकास के नये रास्ते बनते है ,आपने हमारे नेता डॉ चरण दास महन्त को विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से चुनकर भेजा इसका लाभ मिला सकती सबसे पुरानी तहसील को लम्बे समय से यहां के लोगों अधिवकताओ द्वारा जिला बनाने की मांग की जा रही थीं, जिला महन्त जी कारण ही बना है दूसरे किसी में दम नहीं था बड़े नेता को चुनने से पूरे विधानसभा क्षेत्र में बढ़िया सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा एव नये नये परियोजनाओं के आने से लोगों का लाभ मिला हैं, आने वाले विधानसभा चुनाव में औऱ अधिक वोटों से महन्त जी को जिताइये लोगों रोजगार के अवसर मिलेंगे, बड़े काम होंगे इसके पहले सकती कि इतनी अच्छी समृद्धि नहीं रही मैं भी हमेशा सकती आ रहा हु देख रहा हूं वार्ड नं -16 के लोगों ने मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आभार व्यक्त किया कि उन्हें पट्टा मिला जिसमें निवासरत हैं इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सकती की अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, शहर कॉग्रेस अध्यक्ष दादू जायसवाल, मंडी अध्यक्ष रश्मि गबेल, न पा प पूर्व अध्यक्ष एवम जिला कॉग्रेस उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल,जिला कोषाध्यक्ष,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा विधानसभा अध्यक्ष के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, आनद अग्रवाल, घनश्याम पांडेय, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता देवांगन, महबूब खान ,अलका जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद ईश्वर लोधी, पार्षद गजाधर यादव, रिक्की सेवक, मोहन देवांगन वार्ड 16 बूथ अध्यक्ष पूर्व पार्षद संतोष सोनी, ताहिर कमर, विजया जायसवाल, पुष्पा जायसवाल, देवेश जायसवाल, सूरज सोनी, जिला कॉग्रेस महामंत्री गुरुदेव चौधरी, विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, सुरेश देवांगन, सुरेश डेन्सिल, अनिल रौतिया कुसुम यादव मनोज जायसवाल संभु जायसवाल यशवंत जायसवाल छोटे लाल जायसवाल घनश्याम जायसवाल चंदन देवांगन रमेश देवांगन भुरू अग्रवाल सोनू कुरैशी सहीत पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे

शक्ति विकासखंड के टोहिलाडीह गांव में भी चला बूथ चलो अभियान, सुभाष धुप्पड़ पहुंचे ग्रामीणों के बीच
सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभ हुए बूथ चलो अभियान के तहत 30 जून को शक्ति विकासखंड के ग्राम टोहिलाडीह मे बूथ चलो अभियान के प्रभारी सुभाष धुप्पड़ रायपुर विकास प्राधिकरण एवं कन्हैया कँवर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण , रामनाथ जायसवाल (रामू ) उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, धनीदास महंत,किरण कुमार चौहान, छबिलाल चौहान एवं अन्य सदस्य बूथ चलो अभियान मे विशेष रूप से उपस्थित रहे, तथा इसके पश्चात ग्राम पंचायत जाजंग मे बूथ चलो अभियान के प्रभारी सुभाष धुप्पड़ रायपुर विकास प्राधिकरण एवं कन्हैया कँवर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण,रामनाथ जायसवाल (रामू ) उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, धनीदास महंत, रोहित कुमार यादव, घसिया राम महंत कन्हैया लाल गबेल, खूबीलाल गबेल, सुरेश गबेल एवं अन्य सदस्य बूथ चलो अभियान मे विशेष रूप से उपस्थित रहे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आम जनता के कल्याण के लिए काम किया है, तथा भूपेश बघेल ने प्रदेश के सर्व वर्ग की चिंता करते हुए राज्य के विकास को एक नई गति दी है