शक्ति के हटरी चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में दोपहर 12:30 बजे होगी पूजा अर्चना
सकती-शक्ति शहर के प्रतिष्ठित कनीराम मांगेराम परिवार द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पुनीत मौके पर शहर के हटरी चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दोपहर 12:30 बजे से महाआरती, भोग एवं महाप्रसाद लगाया जाएगा तथा इस अवसर पर मंदिर परिसर में ही दोपहर समय सार्वजनिक भंडारा प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजक धनीराम मांगेराम परिवार के सदस्यों ने बताया कि 6 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव का धार्मिक पर्व है, तथा इस दिल बाबा बजरंगबली की आराधना के साथ ही पूजा अर्चना के कार्यक्रम किए जाते हैं, तथा हमारे परिवार द्वारा भी इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा- अर्चना एवं महाभोग प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सभी नागरिक बंधु इस भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में आमंत्रित है, ज्ञात हो कि कनीराम मांगेराम परिवार शक्ति द्वारा विगत वर्षों भी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाता रहा है, तथा यह परिवार सदैव धर्म के के कामों में अग्रणी रहता है