सैकड़ों महिलाओं ने किया महा मंगल पाठ
सक्ति- शक्ति के सत्य विद्या परिवार द्वारा 11 नवंबर को सत्य विद्या वाटिका में बरपाली उड़ीसा की माता शांति लक्ष्मी के महा मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 दादी भक्त महिलाओं ने उपस्थित होकर महा मंगल पाठ में सहभागीता की, साथ ही इस अवसर पर संबलपुर एवं टाटानगर से पधारे भजन गायकों ने संगीतमय मंगल पाठ के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी तथा कोलकाता से पधारी नृत्य नाटिका टीम के सदस्यों ने बहुत ही सुंदर अपने नृत्य नाटिका कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, साथ ही इस अवसर पर बरपाली उड़ीसा से गुरु माता जी का भी आगमन हुआ तथा इस अवसर पर दादी भक्त महिलाओं एवं आयोजक सत्य विद्या परिवार के सदस्यों ने भी गुरु माता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महा मंगल पाठ कार्यक्रम में बरपाली उड़ीसा की माता शांति लक्ष्मी की महिमा की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से मंगल पाठ संपन्न हुआ तथा इस अवसर पर दादी भक्त महिलाओं ने भंडारा प्रसाद भी ग्रहण किया, आयोजन में बरपाली उड़ीसा सहित उड़ीसा के अन्य शहरों से भी काफी संख्या में माता शांति लक्ष्मी के भक्त गण पधारे हुए थे
