कोविड-19 टीका करण को लेकर शक्ति विकासखंड में 131 टीमें कर रही कार्य- सुरेश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति
शक्ति शहर के 4 स्थानों पर सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लगाए जाएंगे टीकाकरण के विशेष शिविर
सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशानुसार एवं जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 7 अक्टूबर मंगलवार को शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 1 से वार्ड क्रमांक- 18 तक सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक वर्तमान नए वायरस के खतरे को देखते हुए कोविड-19 टीकाकरण का विशेष अभियान चार स्थानों पर शिविर लगाकर किया जाएगा, उक्तआशय की जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के खंड चिकित्सा अधिकारी पी सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विधानसभा अध्यक्ष के विधायक प्रतिनिधि जीवनदीप समिति सुरेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति, नाका चौक स्थित विद्युत मंडल कार्यालय एवं वार्ड क्रमांक- 2 उप स्वास्थ्य केंद्र कसेर पारा में विशेष शिविर लगाया जाएगा, तथा इस शिविर के दौरान कोविड-19 के टीकाकरण से छूटे हुए सभी लोगों का प्रथम एवं द्वितीय टीकाकरण किया जाएगा, विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने बताया कि शक्ति विकासखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है, तथा प्रत्येक ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से 131 स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस कार्य में लगी हुई है,एवं अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के इस टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने में जनपद पंचायत शक्ति, ग्राम पंचायतें, नगरपालिका शक्ति, ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण एवं सभी संस्थाएं भी इसमें जुटी हुई है, तथा वर्तमान कोविड-19 वायरस की गंभीरता को देखते हुए हम सभी को इसका टीकाकरण करवाना चाहिए, वही विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने जनपद पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी 7 अक्टूबर को शहर में होने वाले इस कोविड-19 विशेष टीकाकरण अभियान में सहयोग करने तथा ग्रामीण इलाकों में भी चल रहे टीकाकरण कार्य में समस्त पंचायतों को सक्रिय रूप से इस कार्य में भागीदारी करने के भी निर्देश देने का आग्रह किया है, साथ ही शक्ति शहर में 7 दिसंबर को होने वाले इस टीकाकरण महाअभियान को लेकर नगर पालिका शक्ति द्वारा भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण चंद गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल, उपाध्यक्ष नेहा श्याम सुंदर अग्रवाल एवं नगरपालिका के सभी सभापति गण, पार्षद गण एवं एल्डरमैन गणों के सहयोग से इस टीकाकरण के महा अभियान को संपन्न कराए जाएगा, तथा नगर पालिका द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एवं मुनादी करवाकर भी लोगों को 7 दिसंबर के इस महा अभियान में विशेष सहयोग देने का आग्रह किया गया है, तो वहीं विभिन्न संस्थाओं के लोग भी इस टीकाकरण महा अभियान में लोगों को टीकाकरण करवाने का आग्रह कर रहे हैं,तथा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शक्ति के विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह है, तथा जो लोग इस टीकाकरण से वंचित रह गए हैं वे अनिवार्य रूप से इसका टीकाकरण करवा कर अपने आप को सुरक्षित करें, टीकाकरण महा अभियान हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के टीकाकरण प्रभारी सहित कार्यक्रम अधिकारी अर्चना तिवारी ने भी लोगों से आग्रह किया है कि वे इस टीकाकरण शिविर का लाभ जरूर लें