श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की मौत

कुल्लू। श्रीखंड महादेव यात्रा पहले दिन ही एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अमर मोईदे के रूप में हुई है। जोकि मध्य्प्रदेश का रहने वाला है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं जानकारी में सामने आया की श्रद्धालु की मौत अचानक बेस कैंप सिंहगाड से पहले कैंप थाचडू की खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए हुई है। बता दें कि श्रीखंड महादेव यात्रा दुनिया की सबसे कठिनतम मानी जाने वाली यात्रा है।

यह यात्रा 7 जुलाई को शुरू हुई है। बता दें यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन की जानकारी के बगैर करीब 5 हजार लोग यात्रा कर लौट चुके हैं। इसी दौरान घुमारवी निवासी एक युवक की जान पार्वती बाग से आगे ग्लेशियर पर फिसलने के कारण हुई। जबकि टेंट लगाने वाले एक स्थानीय निवासी की मौत गत सप्ताह भीम डवारी में हुई थी। इस यात्रा के दौरान अब तक 3 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से लापरवाही न बरतने को अपील की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *