जिमी-जिमी’ और ‘डिस्को डांसर’ जैसे गानों से हर किसी को अपनी धुन पर नचाने वाले दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती 16 जून को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती अपने काम में लगातार एक्टिव हैं। लेकिन जहां अपने एक तरफ अपने चार्म से मिथुन चक्रवर्ती आज भी सबको अपना दीवाना बना देते हैं, तो वही मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा सिर्फ अपनी खूबसूरती से ही नहीं बल्कि अपनी बोल्डनेस से भी सबको मात देती हैं।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय(मिमोह चक्रवर्ती) की पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। मदालसा स्टारप्लस के नम्बर 1 शो ‘अनुपमा’ में सेकंड लीड अभिनेत्री के रूप में नजर आ रही हैं। शो में वह काव्या की भूमिका निभा रही हैं। जोकि एक नेगेटिव किरदार है। शो के सेट से अपने ऑन-स्क्रीन लव वनराज उर्फ सुधांशु पांडे के साथ कई मस्ती भरी और रोमांटिक वीडियो शेयर करती हैं, जोकि उनके फैंस को खूब पसंद आता है।