‘वेलेंटाइन वीक’ के पहले दिन ही हुआ ‘प्यार का अंत’, प्रेमिका के लिए प्रेमी ने गंवाई जान

बैतूल: सोमवार को MP के बैतूल से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जिसमे गर्लफ्रेंड को बचाने के चक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। ये घटना बैतूल के सापना डैम की है, जहां एक व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सापना डैम घूमने गया था तथा इस के चलते लड़की का पैर फिसल गया। लड़की डैम में डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए शख्स डैम में गया तथा अपनी जान गंवा बैठा।

दरअसल, मगोना खुर्द गांव के निवासी 22 वर्षीय शुभम जैन अपनी गर्लफ्रैंड के साथ सापना डैम घूमने गया था। अचानक लड़की का पैर फिसल गया तथा उसे बचाने शख्स गया तो उसने लड़की को तो बचा लिया मगर वो अपना नियंत्रण खो दिया तथा डैम में डूब गया, जिससे उसकी जान चली गई। होमगार्ड ने रेस्क्यू कर युवक का शव निकाला।

वही मामले की तहरीर पुलिस को दी गई तथा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही शख्स का रेस्क्यू करने के लिए होमगार्ड की टीम को सापना डैम बुलवाया गया। रेस्क्यू टीम ने कुछ ही समय में शख्स का शव निकाल लिया। वही पुलिस का कहना है कि जलाशय के किनारे लड़का-लड़की खड़े थे, इसी के चलते लड़की का पैर फिसलने से वह जलाशय में डूबने लगी, जिसे बचाने लड़का आया, मगर वह स्वयं ही पानी के भीतर चला गया। पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात चल रही है। वही शुभम के पिता सुरेश जैन का कहना है कि कल रात में उनके बेटे शुभम ने कहा था कि आज लाइसेंस बनवाने के लिए गाड़ी लेकर वह बैतूल जा रहा है, प्रातः उसने कुछ नहीं कहा दोपहर में पता चला कि शुभम के साथ घटना घट गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *