रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कभी भी सख्ती बरतने के नए नियम जारी किये जा सकते हैं। जिसमें शॉपिंग माल, आंगनबाड़ी, स्कूल, कॉलेज सहित कई संस्थानों को बंद किये जाने की खबर आ रही है। राज्य सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किये चुके हैं। ये सख्तियां उन्हीं जिलों में लागू होगी। जहां संक्रमण की दर ज्यादा आ रही है।
4 फीसदी और उससे ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में रात्रि 10.00 बजे से प्रात: 6.00 बजे तक सभी गैर-व्यावसायिक गतिविधियों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इस दौरान इन क्षेत्रों में धारा 144 लागू किया जाएगा।
पिछले दिनों से लगातार रायपुर और रायगढ़ पहले से हाट स्पॉट बने हुए हैं। यहां उम्मीद जताई जा रही है। आज शाम को व्यापारियों व सामाजिक संगठनों के साथ कलेक्टर की मीटिंग हो सकती है। जिसके बाद पाबंदियों की सूची जारी की जा सकती है। जिसमें स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, शापिंग माल, दुकान सहित सभी संस्थानों को बंद किया जा सकता है। साथ रात्रि कर्फ्यू भी लागू किया जा सकता है।