काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के घर आया नन्हा मेहमान, बोले- ‘पहला बच्चा’

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खबर आई है. आप सभी जानते ही होंगे कि बीते साल अदाकारा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ धूम-धाम से शादी रचाई थी। वहीं आजकल काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। अब इन सभी के बीच उन्होंने बताया है कि उनके घर पर नन्हा मेहमान आया है. जी हाँ, सुनकर आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह है. वैसे वह कोई बच्चा नहीं बल्कि एक पेट डॉग है।
आप देख सकते हैं गौतम और काजल दोनों ने ही अपने पेट की तस्वीर शेयर की है। जी दरअसल गौतम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, ‘पहला बच्चा, आखिरकार काजल अग्रवाल को मना लिया। वेलकम पपी मिया।’ वहीं काजल अग्रवाल ने भी इंस्टा पर मिया की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अपने परिवार में इजाफा होने की जानकारी आपको दे रही हूं, छोटी मिया। हर कोई जो मुझे जानता है, उसे पता है कि मुझे डॉग फोबिया है, बचपन से। जबकि गौतम किचलू हमेशा से एक डॉग लवर है। वो पेट एनिमल के साथ ही पले-बड़े हुए हैं और वो इनका साथ बखूबी समझते हैं।’
आप सभी को यह भी बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस को लेकर प्रेग्नेंसी की खबरें काफी सुर्खियों में रही, हालांकि इस पर अब तक काजल और उनके पति ने कोई बयान नहीं दिया है। इन दिनों काजल ने फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया है और इसी के चलते लोगों को इशारा मिल रहा है कि उनके घर जल्द ही गुड न्यूज आने वाली है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *