17 अक्टूबर को होगी जांच एवं परीक्षण, 13 नवंबर को किए जाएंगे कृत्रिम पैरों का वितरण-
सक्ति- लायंस क्लब बिलासपुर उत्कर्ष एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा आगामी 17 अक्टूबर 2021 दिन- रविवार को सुबह 10:30 बजे से गीता देवी रामचंद्र अग्रवाल दिव्यांग अस्पताल अनुसंधान एवं निशुल्क सेवा केंद्र सीपत रोड कोनी बायपास मोपका जिला-बिलासपुर छत्तीसगढ़ में निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है
उक्तआशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद केंद्रीय कार्यालय बिलासपुर के सदस्यों ने बताया कि 17 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से दिव्यांगों की जांच एवं परीक्षण होगी, तथा आगामी 13 नवंबर 2021 दिन- शनिवार को सुबह 10:30 बजे से कृत्रिम पैर का प्रत्यारोपण एवं वितरण किया जाएगा
सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन लायंस क्लब बिलासपुर उत्कर्ष एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है, जिसमें यदि किसी दिव्यांग के पास पुराना कृत्रिम पैर हो तो उसे भी सुधरवाने हेतु शिविर में साथ ला सकते हैं
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया शिविर के दौरान आगामी निशुल्क शिविर कृत्रिम हाथ प्रोस्टेथिक हैंड तथा पैरों की विकलांगता जैसे पोलियो ग्रस्त पैर, टेढ़े मेढ़े पैर,आदि की विकृति दूर करने हेतु शल्य शिविर के लिए भी पंजीयन करवाया जा सकता है
निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के लिए संपर्क हेतु (अध्यक्ष) लायन ट्विंकल आडवाणी मोबाइल नंबर-7974895131, लायन नीतू अग्रवाल (सचिव) मोबाइल नंबर 9827166718, लायन कृष्णा मित्तल (कोषाध्यक्ष) मोबाइल नंबर-9179681968, कार्यक्रम संचालक- लायन सुधा मारदा मोबाइल नंबर- 94252 27227, लायन वीणा अग्रवाल मोबाइल नंबर- 9479026262, डॉ शकुंतला जिल पूरे मोबाइल- नंबर 8319305634, डॉ विनय कुमार पाठक (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद) 9229879898, मदन मोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री)- 9425536246, राजेंद्र अग्रवाल राजू (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)- 9425220162, विद्या केडिया (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)- 9300621291, डॉ राधेश्याम अग्रवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)- 9040474778 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है
एवं शिविर के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही शिविर में शामिल होने की अपील आयोजन समिति ने की है, उल्लेखित हो कि लायंस क्लब बिलासपुर उत्कर्ष एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के इस संयुक्त निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, तथा विगत वर्षों में भी संगठन द्वारा ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, तथा आयोजन समिति ने भी सभी जरूरतमंद लोगों को इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है