लिनेश विजया जायसवाल ने किया लवसरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, विजया ने कहा- दांत संबंधी सुरक्षा के लिए हम सभी को होना होगा जागरूक

सक्ति- सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में अग्रणी योगदान देने वाली शक्ति शहर की समाजिक कार्यकर्ता एवं प्रतिष्ठित लिनेश क्लब की चेयरपर्सन विजया जायसवाल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, यह आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवसरा के प्रांगण में किया गया, जहां संस्कार पब्लिक स्कूल,एच एल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी दंत चिकित्सा करवाई

तथा इस दौरान प्रतिष्ठित दंतचिकित्सक डॉ आशुतोष जायसवाल ने समस्त लोगो की जांच कर उन्हें आवश्यक जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी, इस दौरान आशुतोष ने कहा कि बच्चे अभी से ही अपने दांतों की सुरक्षा करें तथा किसी भी प्रकार का खाद्य सामग्री खाने पर मुंह साफ अवश्य करें एवं दांतों की सुरक्षा सबसे बड़ी जागरूकता का काम है एवं वर्तमान समय में आज लोग दंत संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं तथा हम समय रहते दांतों की सुरक्षा करेंगे तो उसका लाभ हमें मिलेगा इस दौरान सभी विद्यार्थियों को पेन भी उपहार दी गई तथा शिविर में ग्रामीणों ने भी पहुंचकर अपनी दंत चिकित्सा की जांच कराई

इस दौरान प्रमुख रूप से लिनेश अध्यक्ष विजया जायसवाल, डिस्टिक सचिव अनीता सिंह,चेयर पर्सन कोषाध्यक्ष अनीता राठौर, चेयरपर्सन सुमन सिंह, सिस्टर परमेश्वरी साहू, प्रधान पाठक चिरंजीव प्रसाद राठौर, शिक्षक रविंद्र कुमार भानु , संस्कार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य भूवन राठौर,एचआरजी स्कूल के प्राचार्य अकाश साहू सहित काफी संख्या में शिक्षक/ शिक्षिकाएं विद्यार्थी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे

उल्लेखित हो कि लिनेश क्लब अध्यक्ष विजया जायसवाल द्वारा समय-समय पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा के काम एवं रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं,तथा विजया जायसवाल का कहना है कि ऐसे काम करने से उन्हें जहां आत्म संतुष्टि मिलती है तो वहीं वे अपना इन सभी कामों में योगदान भी दे पाती हैं|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *