क्लब की चेयरपर्सन शहनाज बानो ने अपने हाथों से बच्चों के लिए बनाया वेज पुलाव और टमाटर की चटनी
सक्ती-शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में जनसेवा, सकारात्मक, रचनात्मक कार्यों में अग्रणी संस्था लीनेश क्लब द्वारा शक्ति शहर के कसेरपारा में स्थित नवजीवन मुक बधिर स्कूल में बच्चों को भोजन की सेवा दी गई, इस अवसर पर क्लब की चेयर पर्सन शहनाज बानो द्वारा स्वयं अपने हाथों से सभी बच्चों के लिए वेज पुलाव, टमाटर की चटनी बनाई गई,साथ ही शहनाज बानो ने भोजन के साथ मीठे के रूप में जलेबी भी बच्चों को खिलाई, इस अवसर पर लीनेश क्लब शक्ति की डॉ शालू पाहवा, अनीता सिंह, विजया यशवंत जायसवाल , साहू मैडम, सहित काफी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

तथा लीनेश क्लब की चेयरपर्सन शहनाज बानो द्वारा बनाए गए इस भोजन को ग्रहण कर नवजीवन मुक बधिर स्कूल के बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया, तथा बच्चों ने शहनाज बानो सहित लीनेश क्लब के सभी सदस्यों का भी इस स्वादिष्ट भोजन के लिए आभार व्यक्त किया, तो वही लीनेश क्लब द्वारा समय-समय पर मुक बधिर स्कूल में पहुंचकर बच्चों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं, तथा लीनेश क्लब के सदस्यों ने इस अवसर पर बताया कि मुक बधिर जनों की सेवा का एक अवसर उन्हें मिला है, तथा उन्हें इस कार्य से काफी संतुष्टि प्राप्त हो रही है
वही लायनेस क्लब शक्ति की चेयरपर्सन शहनाज बानो भी कहती हैं कि उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को भोजन बना कर खिलाया तथा उन्हें काफी प्रसन्नता है कि उन्हें इस कार्य का अवसर मिला, वही लीनेश क्लब की डॉक्टर शालू पाहवा ने भी कहा कि आज नवजीवन मुक बधिर स्कूल में बच्चे पढ़ाई करते हैं, तथा उन्हें समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा भोजन की सेवा तथा अध्ययन- अध्यापन सामग्री सहित विभिन्न प्रकार के त्योहारों के अवसर भी पर भी खुशियां प्रदान की जाती है जिससे यह बच्चे जीवन में आगे बढ़ रहे हैं
