भाजपा विपक्ष में होती है तो हिंसा करती है – गिरधर जायसवाल अधिवक्ता सक्ती
सक्ती- पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव आगजनी और हिंसा की निंदा करते हुए वरिष्ठ कॉग्रेस नेता, जिला कॉग्रेस के सँयुक्त महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा कि भाजपा के नेता कार्यकर्ताओ ने जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ मारपीट गाली गलौज की एवम सरकारी वाहनों एवं सम्पत्तियों में तोड़फोड़ की आगजनी की बंगाल के वातवरण को खराब करने की कोशिश की उसी तरह ही छस्तीसगढ़ में भी भाजपाईयों का बर्ताव रहा है। भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए धर्म से धर्म को लड़ा कर जात से जात को लड़ाकर, संप्रदायिकता फैलाना चाहती है समाज मे जहर घोलने की राजनीति करती है। भाजपा जब विपक्ष में होती है तो इस प्रकार के हथकंडे अपनाती है डरा धमका कर राजनीति करती है। भाजपा का चरित्र ही दंगा फसाद करने वाला है। भाजपा लोकतंत्र और सविधान के विपरीत कार्य करती है। जहां विपक्ष में होती है वहां के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए हिंसा का सहारा लेती है,गिरधर जायसवाल ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है, भाजपा हमेशा लोकतंत्र के विपरीत धारा में बहती है,पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले से आरएसएस भाजपा और उनके अनुषांगिक संगठन पश्चिम बंगाल के स्वस्थ माहौल में वैमनस्यता और नफरत का जहर फैलाने का षड्यंत्र करते रहे है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा आज भी वहां हिंसा के सहारे डर भय पैदा कर अपनी राजनीतिक हवस तो पूरा करने में जुटी है। भाजपा और उनके अनुषांगिक संगठन पूरे देश के माहौल में जहर घोलना चाहते हैं भाजपा के नेता कई बार व्यक्ति समाज को आघात करने वाला बयान बाजी कर लोगों को उकसाते हैं, भाजपा ने खुद ही अपने 48 नेताओं के बयान को हिंसा के लिए उकसाने आक्रोशित करने वाला माना है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान भी भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं ने पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता वह सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ किया है

वैसी स्थिति पश्चिम बंगाल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों पर हमला वाहनों पर आगजनी वह सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का काम किया है।
गिरधर जायसवाल ने कहा कि भाजपा आम जनता के मूल मुद्दे बढ़ती महंगाई बढ़ती बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था बिकती,सरकारी कंपनियां देश पर बढ़ता कर्ज जैसे विषयों पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए दंगा फसाद का सहारा लेती है केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकारें जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल और नकारा साबित हुई है हर मामले में भाजपा जनता के नजरों से गिर रही है जिस वादों और इरादों के साथ केंद्र में मोदी की सरकार बनी जनता ने विश्वास किया है मोदी सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है अब भाजपा जहर और नफरत घोलकर राजनीति करना चाहती है बंगाल में हुई घटना और छत्तीसगढ़ में हुई घटना इसका उदाहरण है