दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल केे संरक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 03.06.22 से 09.06.22 तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 06.06.22 को निम्‍नलिखित कार्यों को संपादित किया गया

रायपुर- दिनांक 03.06.22 से 09.06.22 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , जिसके तहत दिनांक 06.06.22 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों, आर पी एफ, तथा सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा मरोदा स्टेशन, दल्लीराजहरा स्टेशन, बालोद स्टेशन, निपनिया स्टेशन एवं भाटापारा स्टेशन सहित 8 स्टेशन, तथा विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे बाघमारा गेट, परसदा गेट, देउरी गेट, निपनिया गेट सहित 13 गेट तथा इसके अलावे कुम्हारी एवं भाटापारा सहित 6 पेट्रोल पंप एवं बालोद, मंदिरहसौद, रिसामा सहित 6 मार्केट एवं ट्रेन क्रमांक 08815, 08818 तथा 08745 में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से समपार फाटक को पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया तथा लोगों की काउंसिलिंग भी की गई। साथ ही सिविल डिफेंस वालंटियर के द्वारा पारस, अंडा, सहित 5 गांव में जाकर लोगों को पंपलेट बांटकर जानकारी प्रदान की गई एवं काउंसलिंग की गई। इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *