कोरबा। पुराने शहर में स्थित गीतांजलि भवन के सामने की शराब दुकान स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यहां रोजाना शराबियों का जमावड़ा लगता है। वे सड़क पर मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। शराब दुकान के कारण महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। शराबी अक्सर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। कई बार छेड़छाड़ की घटनाएं भी हुई हैं। लोकलाज के कारण पीड़ित महिलाएं थाने में शिकायत नहीं करतीं।