लॉ छात्रा की मौत का मामला, रायपुर कलेक्टर से उच्च स्तरीय जांच की मांग की

रायपुर। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्रावास में 24 अगस्त को एक छात्रा का शव मिलने का मामला गरमाता जा रहा है. शव के पास मिले पदार्थ के अनुसार ऐसा माना जा रहा हैं कि छात्रा ने कीटनाशक/ जहर जैसे पदार्थों का सेवन किया और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में ABVP ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की. मामले की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर से सह-प्रभारी अखिल साहू ने बताया कि इस घटना से सभी छात्र छात्रा बहुत दुखी हैं और सहमे हुए हैं. नेशनल लॉ युनिवर्सिटी में पिछले कई वर्षों से लगातार छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की घटना सामने आई है.

प्रॉक्टोरियल बोर्ड के नाम पर छात्रों से हजारों रूपयो का फाइन लगाना और उनके कैरियर को खत्म करने की धमकी भी छात्रों को लगातार दी गई थी. जिस छात्रा की मौत हुई है इस छात्रा के ऊपर भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड बैठा कर फाइन लिया गया था. मेघावी छात्रा होने के बाद भी उसका एक भी कंपनी में सिलेक्शन न होना यह दर्शाता है की उसको कही न कही परेशान किया गया था

अखिल साहू बताया ने ये घटना होने के बाद एक पूर्व छात्र ने ई मेल के माध्यम से बताया कि कैसे छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और कैसे वह छात्र भी एक समय में सुसाइड करने के स्थिति में आ गया था. साथ ही पिछले वर्ष युनिवर्सिटी के प्रॉक्टर द्वारा किस प्रकार छात्रों के कैरियर को बर्बाद करने और फर्जी FIR करने की धमकी दी गई थी वो भी इस पत्र के माध्यम से संलग्न है. अभाविप ने इस घटना में पूर्व जज की अध्यक्षता में वरिष्ठ वकीलों की टीम गठित कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *