बिलासपुर में मैटर का एक्सपीरियंस हब लॉन्च, सेंट्रल इंडिया के तेज़ी से बढ़ते मोबिलिटी मार्केट में ऐरा की एंट्री

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ का प्रमुख व्यावसायिक और कनेक्टिविटी केंद्र बिलासपुर तेज़ी से इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, बढ़ती आकांक्षाओं और टू-व्हीलर मोबिलिटी पर मजबूत निर्भरता वाला शहर बनता जा रहा है। जैसे-जैसे शहर आधुनिक और उन्नत आवागमन विकल्पों को अपना रहे हैं, भारत की इनोवेशन-फर्स्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप मैटर ने आज बिलासपुर में अपने मैटर एक्सपीरियंस हब के लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ ही, भारत की पहली गियर्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ऐरा अब सेंट्रल इंडिया के राइडर्स के और भी करीब पहुँच गई है। इस अवसर पर आयोजित लॉन्च इवेंट में अरुण प्रताप सिंह, फाउंडर एवं ग्रुप सीओओ, मैटर, उपस्थित रहे, जिन्होंने कंपनी के विस्तार के अगले चरण में बिलासपुर के महत्व को रेखांकित किया।
इस मौके पर बोलते हुए अरुण प्रताप सिंह ने कहा बिलासपुर उभरते भारत की ग्रोथ स्टोरी का प्रतीक है एक ऐसा शहर जहाँ रोज़मर्रा की ज़िंदगी में मोबिलिटी की भूमिका बेहद अहम है। जैसे-जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है और कम्यूटिंग की ज़रूरतें बदल रही हैं, वैसे-वैसे साफ़, स्मार्ट और वास्तविक उपयोग के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। यहाँ अपने एक्सपीरियंस हब के ज़रिए हम राइडर्स को ऐसी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जोड़ रहे हैं जो परिचित भी है, रोमांचक भी और डेली कम्यूट के लिए पूरी तरह प्रैक्टिकल भी।”
डीलर प्रिंसिपल तनुज गुप्ता ने कहा बिलासपुर में मैटर एक्सपीरियंस हब की शुरुआत हमारे लिए गर्व का क्षण है। शहर धीरे-धीरे स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी विकल्पों को अपना रहा है और मैटर का इनोवेशन-ड्रिवन अप्रोच इस बदलाव में बिल्कुल फिट बैठता है। ऐरा के साथ राइडर्स अब एक बिल्कुल नई कैटेगरी का अनुभव कर सकते हैं जहाँ गियर्स का थ्रिल और इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी की इंटेलिजेंस एक साथ मिलती है।
पूरी तरह भारत में डिज़ाइन, इंजीनियर और निर्मित की गई ऐरा 5000+, मैटर के उस विज़न को दर्शाती है ।जिसमें टेक्नोलॉजी सिर्फ एडवांस ही नहीं, बल्कि भारतीय राइडिंग परिस्थितियों के लिए पूरी तरह अनुरूप हो। इस इनोवेशन का केंद्र है हायपर शिफ्ट – इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए खास तौर पर विकसित किया गया दुनिया का पहला 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स। यह सिस्टम पारंपरिक गियर राइडिंग की पकड़ और कंट्रोल को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इंस्टेंट टॉर्क, एफिशिएंसी और साइलेंट परफॉर्मेंस के साथ जोड़ता है, जिससे रोज़ाना शहर में चलने वालों के लिए एक बिल्कुल नया राइडिंग अनुभव बनता है।
आयकर भवन के सामने, व्यापार विहार मेन रोड, बिलासपुर में स्थित मैटर एक्सपीरियंस हब को एक टेक-इमर्सिव स्पेस के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यहाँ ग्राहक मैटर की इन-हाउस विकसित टेक्नोलॉजी को करीब से समझ सकते हैं, पूरे प्रोडक्ट इकोसिस्टम से रूबरू हो सकते हैं और गाइडेड वॉक-थ्रू और टेस्ट राइड्स के ज़रिए ऐरा का अनुभव ले सकते हैं। यह लॉन्च सेंट्रल और ईस्टर्न इंडिया के उभरते शहरों में मैटर की रिटेल मौजूदगी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
ऐरा 5000+ भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जो लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ आती है, जिससे राइडर्स को लंबे समय तक भरोसा और मानसिक शांति मिलती है—चाहे रोज़ाना की यात्रा हो या लंबी राइड्स।
मैटर का पूरी तरह इन-हाउस डेवलपमेंट अप्रोच—पावरट्रेन, बैटरी सिस्टम, गियरबॉक्स से लेकर सॉफ्टवेयर तक—परफॉर्मेंस, क्वालिटी और रिलायबिलिटी पर पूरा कंट्रोल सुनिश्चित करता है। भारतीय सड़कों, राइडिंग पैटर्न और मौसम को ध्यान में रखकर तैयार की गई ऐरा हर तरह की परिस्थितियों में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए इंजीनियर की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *