अभी भी ICU में हैं लता मंगेशकर, वेंटिलेटर से हटाकर डॉक्टरों ने किया ट्रायल

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) इन दिनों अस्पताल में हैं। जी दरअसल उनको कोरोना संक्रमण हो गया था और उनके कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता मंगेशकर को कई दिन हो गए लेकिन अभी भी वे अस्पताल में ही हैं। उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें ICU में रखा गया था हालाँकि अब वह ठीक है। मिली जानकारी के तहत लता अभी भी आईसीयू में हैं। जी दरअसल खबर आई है कि डॉक्टर ने उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल किया था और उनमें इम्प्रूवमेंट हो रही है। हालाँकि अभी भी वह डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की निगरानी में रहेंगी।

इस समय पूरा देश स्वर कोकिला के स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है। इस लिस्ट में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शामिल हैं। आपको बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हैं। जी हाँ और उनकी उम्र के कारण कई अन्य समस्याएं भी हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। मिली जानकारी के तहत अभी कुछ दिन और वह हॉस्पिटल में ही रहेंगी।

आपको हम यह भी बता दें कि लता मंगेशकर की छोटी बहन और सिंगर आशा भोसले ने बीते दिनों ही यह बताया कि मुंबई में लता मंगेशकर के घर पर भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। यह पूजा उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखी गई है। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि लता मंगेशकर की दिल को छू जाने वाली आवाज और उनके गाने भी लोगों के दिलों को छूते हैं। लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया था और इसके बाद लता मंगेशकर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *