सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुलरों का अभाव

जैजैपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में इस भीषण गर्मी में मरीजों के लिए कूलर जरूर है ,लेकिन कूलर चलन में नहीं है। जिनकी वजह से दूरदराज से आए हुए मरीज इस गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं पर स्वास्थ्य केंद्र में लगे कमरे में एग्जास्ट पंखा वह भी बंद पड़ा हुआ है । मरीजों ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग गर्मी से काफी परेशान हैं अभी भी हम लोग को राहत देने के लिए कूलर एवं एग्जास्ट फैन का चलन नहीं है इनही वजह से हम गरीब मरीज यहां इलाज कराने के आए हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कूलर एवं पंखे के अभाव में काफी गर्मी महसूस हो रही है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयजयपुर से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मक्रांत बंजारे से जानकारी चाही गई तो कहा कि इनकी सर्वेक्षण कराई जा रही है और उन कमियों को यथाशीघ्र हल करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर इस भीषण गर्मी में मरीज को कूलर ही राहत दे सकेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *