इंजीनियरिंग वर्क्स में करंट से मजदूर की मौत

दुर्ग। जिले में संचालित स्वास्तिक इंजीनियरिंग वर्क्स में काम करने वाले मजदूर की काम के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने तत्काल 5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की।

मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। बता दें कि 12 नवंबर की सुबह नवल पटेल (25 साल) काम के दौरान करंट की चपेट में आए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। TI रामेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान छावनी के रहने वाले नवल पटेल (25 वर्ष) के रूप में हुई है। नवल पिछले एक साल से स्वास्तिक इंजीनियरिंग वर्क्स में मजदूर के रूप में काम कर रहा था।

12 नवंबर की सुबह वह रोज की तरह काम कर रहा था। इसी दौरान क्रेन का हुक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही नवल गंभीर रूप से झुलस गया और वहीं गिर पड़ा। साथी मजदूरों और कंपनी के लोगों ने उसे तत्काल भिलाई के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *