भारी बारिश तेज हवा के कारण केवीएस स्कूल के शिक्षकों का आवास हुआ क्षतिग्रस्त

किरन्दुल– केंद्रीय विद्यालय किरंदुल के शिक्षकों का टीना छतवाले क्वार्टर में हादसा हुआ है। बता दें नगर में 02 दिनों से हो रहीं मुश्लाधार बारिश एवं तेज हवा के कारण सोमवार मंगलवार के दरमियानी रात को शिक्षकों के दो क्वार्टरों का छत उड़ गया हैं। जिसके बाद परिवार के लोग बाल बाल बचे साथ ही घरेलू सामाग्री भी क्षतिग्रस्त हुआ है। रात एक बजे हादसा के बाद शिक्षक और उनके परिवार दूसरे कर्मचारी के क्वार्टर में रात गुजारें हैं। प्रबंधन अधिकारियों को प्राचार्य के द्वारा खबर देने पर उन्होंने चिंता जताया और तत्काल व्यवस्था के लिए प्रयास किया है।जिसकी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य बी सी द्विवेदी ने मीडिया को दी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *