कुणाल खेमू ने की महाशिवरात्रि की पूजा, देखती रह गईं सोहा अली खान

आज देशभर में महा शिवरात्रि (Maha Shivratri) की पूजा हो रही है। आप सभी जानते ही होंगे हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का अलग ही महत्व है और कश्मीरी पंडितों में इसे हेरथ (Herath) कहा जाता है। वहीं आज बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemmu) ने भी पूरे परिवार के साथ हेरथ की पूजा की है और इस दौरान की एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। आप देख सकते हैं कुणाल खेमू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

जी दरअसल इस वीडियो में उनके साथ पत्नी सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) भी नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में जैसे ही कुणाल खेमू शंख बजाते हैं तो सोहा अली खान बड़े ही प्यार से और ध्यान से उन्हें देखती हैं। वहीं सोहा अली खान के इस रिएक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रहीं हैं। आप सभी को बता दें कि कश्मीरी पंडितों के यहां पर महाशिवरात्रि को हेरथ के नाम से जाना जाता है और 3 दिन तक घर पर इसकी पूजा होती है।

वहीं कुणाल खेमू के बारे में बात करें तो उन्होंने हेरथ की पूजा का वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हेरथ मुबारक।।।आप सभी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, सभी लोगों के लिए शांति, खुशी, प्रेम और उज्जवल भविष्य की कामना। ओम नमः: शिवाय।।।।।’ आप सभी को बता दें कि कुणाल खेमू के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *