दुर्ग। दुर्ग जिले में कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हैं, जिनमें 5 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस की ओर से मौत के आंकड़े की पुष्टि की गई है।
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार बस लौटने के दौरान एक मुरुम खदान में 50 फीट नीचे गिरी है। रायपुर एम्स में 2 महिलाओं को रेफर किया गया है। 8 लोगों को एपेक्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मौत का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है। हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच गया है। गंभीर रूप से घायलों का रायपुर के एम्स में भी इलाज जारी है।