बॉलीवुड की परमसुंदर कृति सेनन अपनी फिल्म गणपत को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वो अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। अब जानकारी आ रही है कि इन दिनों एक्ट्रेस लद्दाख में अपनी आगामी फिल्म गणपत पार्ट वन के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग कर रही हैं, जहां में उन्होंने अपनी लद्दाख डायरी की कुछ तस्वीरें साझा की है।
इन तस्वीरों के कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीरों में अभिनेत्री खूबसूरत पलों को एजॉय करती हुई दिख रही हैं। पहली तस्वीर में कृति एक पेड़ के पत्तों के साथ अटखेली करती हुई दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में कुछ पत्थर दिख रहे हैं, जिनपर कई नाम भी लिख हुए दिख रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में वो वॉन फायर का लुत्फ उठा रही हैं और बाकी तस्वीरों में अभिनेत्री अलग-अलग लोकेशंस पर चिल करती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, लद्दाख फोटोज डंप।
इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो सड़क किनारे वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस एक पत्थर का टुकड़ा अपने हाथों में उठाकर स्क्वयड्स करती हुई दिख रही हैं। इस वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, वर्कआउट के लिए किसको जिम की जरूरत है।