किरन्दुल-वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु केंद्र शासन द्वारा टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है और अब 15 से 18 वर्ष के किशोरों का भी टीकाकरण की शुरुवात कर दी गई है। बता दें दंतेवाड़ा जिले एवं तहसीलों में 03 जनवरी सोमवार को इसकी शुरुआत हुई एवम 04 जनवरी मंगलवार को किरन्दुल में इसका प्रारम्भ किया गया। आज किरन्दुल के डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक बच्चों ने टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लिया इसके साथ ही किरन्दुल के शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय विद्यानगर, केंद्रीय विद्यालय,प्रकाश विद्यालय,कोड़ेनार क्रमांक 02 बीआईओपी स्कूल के 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं ने उत्साह एवम स्वेच्छा से टीका लगाया। टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण कर एबीईओ चंद्र प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि किरन्दुल के 06 स्कूलों में कुल 909 बच्चों को टीका दी जानी है जिसका आज शुरुआत की गई। इस दौरान डीएवी स्कूल के प्राचार्य पीएल वर्मा,एनसीसी एवं स्काउट गाइड से शिक्षक ए के झा,गीतांजलि खरे,प्राचार्या उमा ठाकुर, लक्ष्मी नेताम मौजूद थे।
