कोरबा एक्सीडेंट, 2 युवकों की हुई मौत

कोरबा। दो बाइको में जोरदार भिड़ंत होने से दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को मरच्यूरी भेज दिया गया। घटना थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम दुरपा का है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरेठी थाना हसौद निवासी मनोज कुमार केंवट उम्र 35 वर्ष पिता लक्ष्मण प्रसाद केंवट अपने एक बाइक में तथा पियूश टार्जन उम्र 26 वर्ष पिता स्व. कृष्ण कुमार टार्जन निवासी नक्टीडीह थाना बिर्रा किसी काम से शुक्रवार 27 फरवरी को शिवरीनारायण क्षेत्र आये थे।

इस दौरान दोनो वाहन सवार अपनी अपनी अलग बाइक में सवार होकर कही जा रहे थे। इस दौरान दुरपा मोड़ के पास दोनो बाइक चालको का आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक में सवार मनोज एवं पियूश की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना शिवरीनारायण थाना में दिया। जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दो बाइक में भिड़ंत होने से दो किशोर भी आहत हैं। फिलहाल इन्हे नजदीकी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है। दो वाहनो में दो-दो लोग सवार थे। पुलिस ने इसकी सूचना मृतको के परिजनों को दे दी गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *