15 मिनट में 72 जगह चाकू से हमला, मौत की वजह बना पुलिस के लिए मर्डर मिस्ट्री

रायपुर। टिकरापारा के बृज नगर इलाके में नव विवाहित जोड़े ने शादी के दूसरे दिन रिसेप्शन से कुछ घंटे पहले ही एक दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। लगभग 15 मिनट तक चले खूनी खेल में दोनों के शरीर में 72 जगह पर चाकू के निशान मिले हैं। लड़की के शरीर में 40 और लड़के के 32 घाव मिले हैं। अब तक घटना की मुख्य वजह सामने नहीं आई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले में एक और जानकारी सामने आई है कि 19 को शादी के बाद 20 तारीख की रात लड़का खुदकुशी करने रेलवे स्टेशन जा रहा था, लेकिन उसके स्वजनों ने समझा बुझाकर उसे घर वापस लेकर आए थे। इसके दूसरे दिन दुल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी।

इधर बुधवार को मृतक असलम अहमद और कहकशां बानो का पीएम किया गया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार नव विवाहिता जोड़ा असलम और कहकशां ने एक-दूसरे को चाकू मारकर हत्या की है। पुलिस स्वजनों के अलावा मौके पर उपस्थित अन्य लोगों की बयान लेगी। घटना के समय कमरे में पति-पत्नी के अलावा कोई अन्य तीसरा व्यक्ति नहीं था। पुलिस के अनुसार शादी के दूसरे दिन से ही असलम तनाव में था। असलम किस बात को लेकर तनाव में था। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *