किरन्दुल। स्वच्छता पखवाड़ा के शनिवार किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने पालिका सीएमओ शशि भूषण महापात्र के साथ मिलकर किरंदुल, बचेली नगर पालिका एवं एनएमडीसी परियोजना से टीम गठित कर बचेली एवं किरंदुल के मुख्य मार्ग में स्थित मुक्तिधाम की साफ सफाई की गई एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर इस स्वच्छता अभियान में भाग लिए।नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में सभी लग जाए।उन्होंने आह्वान किया कि त्योहारों के समय को देखते हुए सभी आम जनता कचरा इकट्ठा कर नगर पालिका के कचड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ियों में ही डालें और उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में कोई कमी नहीं होना चाहिए और यह निरंतर होना चाहिए।किरंदुल नगर को स्वच्छ भारत के तहत आगे बढ़ाना है। कई जगह जेसीबी बुलाकर मुरूम डलवा कर और कचरा उठाकर किरंदुल नगर के श्मशान घाट की साफ-सफाई की गई एवं सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान सीएमओ शशि भूषण महापात्र,पार्षद यशोदा चुन्नम, थॉमस बाबू दुर्गम,अनिल मरकाम,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,बचेली से हरीश शर्मा,विधायक प्रतिनिधि संदीप्ता मंडल एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे |