किरंदुल नगर पालिका कर्मचारी सम्मिलित हुवे एक दिवसीय हड़ताल में

किरंदुल- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ मंत्रालय कर्मचारी संघ संचालनालय कर्मचारी संघ सहित समस्त कर्मचारी शिक्षक संघ एसोसिएशन का सहित फोरम द्वारा शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता केंद्र के समान दे अतिथि से महंगाई भत्ता पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट एवं छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा वेतन विसंगति के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने कांग्रेस पार्टी की जन घोषणा पत्र अनुसार चार स्तरीय वेतनमान एवं अनियमति व दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करने एवं पेंशन का लाभ अहर्तादायी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष करने की मांग है जिस के समर्थन में स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ तथा सभी शासकीय कर्मचारी संघ के आवाहन पर 7 जुलाई को घोषित आंदोलन काम बंद हड़ताल में नगर पालिका परिषद किरंदुल के कर्मचारी संघ के द्वारा हड़ताल में सम्मिलित हुए। बता दें अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे ताकि राज्य शासन जल्द से जल्द उनके सभी मांगों को पूरा करें कर्मचारी संघ सचिव गौरी शंकर तिवारी ने बताया कि कर्मचारी महासंघ पर स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के आवाहन पर एवं उनके दिशा निर्देश पर वे हड़ताल पर गए हैं और आशा है कि शासन उनकी मांगों पर ध्यान देगी और जल्द से जल्द उनके सभी मांगों को पूर्ण करेगा इस हड़ताल पर कर्मचारी संघ अध्यक्ष डोमार सिंह साहू जॉर्डन राम नरेश साहू मनराखन ठाकुर मनीषा ठाकुर मानसिंग नाग एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *