शक्ति के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश गेवाडीन के निवास पहुंचे महंत दंपत्ति
22 मई को शक्ति शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष एवं कोरबा सांसद
शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 10 स्थित दुकाल सागर तालाब की सफाई के लिए महंत ने करीब 1000000/-दस लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा
सक्ति-छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 22 मई को शक्ति शहर के हटरी धर्मशाला में आयोजित पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेश गेवाडीन को पुत्र रत्न प्राप्ति पर आयोजित जलवा कार्यक्रम में शामिल होने सहपरिवार पहुंचे, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ उनके सुपुत्र सूरज महंत भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे,तथा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश गेवाडीन नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन के अनुज एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष तथा वर्तमान पार्षद एवं सभापति रीना गेवाडीन के देवर हैं, तथा राजेश-रुचि को पुत्र रत्न प्राप्ति पर जलवा कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष महंत ने पहुंचकर नन्हे मुन्ने बच्चे को आशीर्वाद प्रदान किया, साथ ही गेवाडीन दंपत्ति से भी मुलाकात की एवं इस दौरान शक्ति शहर के प्रतिष्ठित कलावडिया परिवार द्वारा भी विधानसभा अध्यक्ष एवं कोरबा सांसद का आत्मीय स्वागत किया गया इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ,नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री साधेश्वर प्रसाद गबेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय, एडवोकेट गिरधर जायसवाल, युवा कांग्रेस नेता पिंटू ठाकुर सहित अन्य कांग्रेश जन शामिल थे
विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं कोरबा सांसद के हटरी धर्मशाला पहुंचने पर स्वयं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश एवं पार्षद रीना ने उनकी अगवानी करते हुए प्रवेश द्वार पर उनका स्वागत किया, तथा उनके कार्यक्रम में शामिल होने पर उनका आभार भी व्यक्त किया

तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत ने नन्हे मुन्ने बच्चे को स्वयं अपनी गोद में लेकर उन्हें खिलाया तथा अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं कोरबा सांसद ने 22 मई को महिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की जिला अध्यक्ष गीता सेतराम देवांगन के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर मत्था टेका तथा कथा श्रवण किया, तत्पश्चात शक्ति शहर के झूलकदम निवासी विद्युत कांट्रेक्टर गेवेंद्र धरम देवांगन के सुपुत्र के विगत दिनों संपन्न विवाह पश्चात उनके निवास पर पहुंचकर नव युगल दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया तथा वहां से वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पुत्र लव सोनी के निवास पर पहुंचकर उनके विवाह संपन्न होने पर नव युगल दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया,साथ ही विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं कोरबा सांसद ने 22 मई को बाराद्वार सहित शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागीता की तथा विधानसभा के बहेराडीह में प्रथम किसान स्कूल का लोकार्पण भी किया एवं विधानसभा अध्यक्ष महंत के शक्ति आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर काफी प्रसन्न चित्त मुद्रा में थे तथा सभी स्थानों पर उन्होंने आम नागरिकों से भी मुलाकात की एवं हालचाल जाना
विधानसभा अध्यक्ष महंत के वार्ड क्रमांक- 10 के पार्षद के निवास पर पहुंचने पर वहां मोहल्ले वासियों द्वारा दुकाल सागर तालाब की साफ-सफाई करवाए जाने की मांग पर तत्काल 1000000/-दस लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की, जिस पर वार्ड क्रमांक- 10 की पार्षद सहित मोहल्ले वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष महंत का आभार व्यक्त किया,तथा यह पहली बार हुआ जब नगर पालिका एवं नंदेली से लगे इस भव्य दुकाल सागर तालाब की सफाई के लिए किसी जनप्रतिनिधि द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई तथा इस स्वीकृति से मोहल्ले वासियों में भी हर्ष व्याप्त है,तथा प्रतिदिन इस दुकाल सागर तालाब से निस्तारि की जाती है, एवं शहर के वार्ड क्रमांक- 01,वार्ड क्रमांक- 02 एवं वार्ड क्रमांक- 10 सहित नंदेलीभाटा एवं बोइरडीह के लोग भी काफी संख्या में इस दुकाल सागर तालाब का उपयोग करते हैं