सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लगातार इनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच एक्ट्रेस के कलीरे भी खासा सुर्खियों में है जिसमे मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब ऑफिशियल पति-पत्नी बन चुके हैं। 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के ‘सूर्यगढ़ पैलेस’ में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस शादी में कई फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुई थी। देर रात कियारा और सिड ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज फैंस के साथ साझा की थी। सोशल मीडिया पर कियारा के दुल्हन लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब अदाकारा के खूबसूरत कलीरे सुर्खियों में है।
कियारा के कलीरों को डिज़ाइन करने वाली मृणालिनी चंद्रा ने इनकी डिटेल्स शेयर की है, जिसमे उन्होंने बताया है कि कलीरों में कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी के ट्रिंकेट्स और एलिमेंट्स को दिखाया गया है। इनमे कपल के नाम के पहले अक्षर K&S भी लिखा है और उनके डॉगी ऑस्कर भी फोटो लगी हुई है।
मृणालिनी चंद्रा ने लिखा, “खूबसूरत @kiaraaliaadvani के लिए हमारा सिग्नेचर लव स्टोरी कलीरा हर तरह से जादुई था। इसमें स्टार्स, मून, कपल के नाम के पहले अक्षर और तितलियों के बीच और पालतू जानवर का चेहरा है। एक पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन, थोड़ा प्यार और शरारत है।