बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा में से एक कियारा आडवाणी फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने सादगी का परिचय दिया है. कियारा आडवाणी ग्रीन कलर के आउटफिट में यानी देसी अवतार में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं. लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने हेयर लूज छोड़े हैं. एक्ट्रेस की सादगी भरा यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने कियारा की सादगी में लिखा – सादगी हमेशा अच्छी लगती है. दूसरे ने लिखा – कियारा मैम आप कितनी खूबसूरत हो. तीसरे ने लिखा – क्या खूब दिखती हो, बड़ी सुंदर लगती हो. एक्ट्रेस के वीडियो पर इस तरह के कमेंट लगातार आ रहे हैं. कियारा आडवाणी आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा में नजर आई थीं.